लखनऊ में कम हुआ कोरोना का कहर: 24 घंटे में नहीं मिली मौत की खबर

लखनऊ में कम हुआ कोरोना का कहर: 24 घंटे में नहीं मिली मौत की खबर

कोरोना का हमला अभी भी जारी है पर रफ्तार में धीमी आ गई है। शनिवार को लखनऊ में कोरोना वायरस की पुष्टि 367 लोगों में हुई है।

509 लोग 24 घंटे पहले पॉजिटिव पाए गए थे। करीब छह हजार सक्रिय मरीज इस समय मौजूद है।

अलीगंज में सबसे ज्यादा 69 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 57 लोग चिनहट में संक्रमित मिले है।

तो वहीं 43 लोग आलमबाग में वायरस की चपेट में आ गए हैं। सरोजनी नगर में भी 31 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए है। 

बीते 24 घंटे में किसी भी मरीज की मौत की खबर नहीं आई है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने वायरस को घातक बताया है और सावधान रहने को कहा है।

ये भी कहा है कि यह तेजी से फैलता है। सर्दी-जुकाम, बुखार व बदन दर्द जैसे किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवायं।

इसमें किसी भी तरह कि लापरवाही ना दिखाए। हल्की सी चूक से भी समस्या गंभीर हो सकती है।

डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच लगातार कराई जा रही है।

15 हजार से अधिक लोगों की जांच हर दिन होती है।

हेमलता बिष्ट